नोएडा

नोएडा पुलिस को चुनाव के कुछ घंटे पहले मिली बड़ी कामयाबी, तीस लाख की शराब बरामद

Special Coverage News
10 April 2019 10:41 PM IST
नोएडा पुलिस को चुनाव के कुछ घंटे पहले मिली बड़ी कामयाबी, तीस लाख की शराब बरामद
x

चुनाव से कुछ घंटे पहले नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. जब रात्रि चेकिंग के दौरान दादरी पुलिस को एक ट्रक में 450 पेटी अवैध शराब मिली है जिसकी बाजार में कीमत करीव तीस लाख के लगभग बताई गई है.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रात्रि चेकिंग के दौरान दादरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. दादरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ट्रक में भारी मात्रा में 450 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब वरामद की गयी है. प्रथमद्रष्टया जानकारी मिली है कि वरामद अवैध अंग्रेजी शराब को कल होने वाले मतदान से पूर्व कही वितरित किया जाना था. पुलिस की सक्रियता के चलते समय से पूर्व पुलिस ने यह नदी कार्यवाही की है. वरामद अवैध शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये के लगभग है.


बात दें कि लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से जिले में हडकम्प मच गया है. अभी इस शराब के बारे में पुलिस छानबीन भी कर रही है. इसका उपयोग चुनाव में होने का संदेह है.

Next Story