नोएडा

नोएडा के एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ नोएडा पुलिस की बडी कार्यवाही, दो युवतियों समेत एक युवक गिरफ्तार

Desk Editor
3 Sep 2022 6:50 AM GMT
नोएडा के एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ नोएडा पुलिस की बडी कार्यवाही, दो युवतियों समेत एक युवक गिरफ्तार
x

नोएडा के सेक्टर-35 स्थित गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस टीम ने गुरुवार रात सेक्स रैकट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो युवतियों को मुक्त कराया। आरोपी का एक साथी भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप और ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते थे। इस मामले में फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

एएचटीयू थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-35 स्थित राहुल गेस्ट हाउस में ऑनलाइन साइट और व्हाट्सएप के माध्यम से सैक्स रैकट चलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस पर छापेमारी की और देह व्यापार कराने वाले गिरोह के संचालक तिलक नगर दिल्ली निवासी शरद कपूर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी देवराज भाग गया। पुलिस ने दो युवतियों को भी संरक्षण में लिया, जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस टीम देवराज की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से देह व्यापार के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल और नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शरद ने बताया कि चैटिंग वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे थे। ग्राहक से डील होने पर लड़कियों को उनके पास भेजते थे। वे काफी दिनों से देह व्यापार चला रहे थे।

लड़कियों को प्रति ग्राहक एक हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने एक जून को दिल्ली-नोएडा में ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा 14 अक्तूबर 2021 को एएचटीयू टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करते हुए सरगना को गिरफ्तार किया था।

Next Story