
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा पुलिस की बड़ी...
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, रणदीप भाटी एवं अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर को लगी मुठभेड़ में गोली

मेरठ ज़ोन में तेज तर्रार एडीजी जोन प्रशांत कुमार की मुहीम ने बीती रात ज़ोन के कई जिलों में क्रेक डाउन किया इसमें नोएडा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी तब लगी जब पुलिस की क्राइम ब्रांच एवं थाना फेज 2 पुलिस की मुठभेड़ रणदीप भाटी एवं अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर माया त्यागी से हुई और माया त्यागी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.
एसएसपी वैभव कृष्ण एन बताया कि रणदीप भाटी एवं अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर माया त्यागी को जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस की क्राइम ब्रांच एवं थाना फेज 2 पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के ऊपर कई सनसनीखेज आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं एवं इसके पास से एक रिवाल्वर बरामद हुई है जो कि संभवत कहीं से लूटी हुई है. यह रिवाल्वर फैक्ट्री मेड है एवं इस पर अशोक स्तंभ भी बना है संभवतः सरकारी रिवॉलवर हो सकती है. इसका साथी अमित कसाना ₹50,000 का इनामी बदमाश है. यह अपराधी उसी गैंग का सदस्य है. मुठभेड़ थाना फेस-2 क्षेत्र में हुई है.




