Archived

नॉएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 7 लग्जरी कारों समेत 6 शातिर चोर गिरफ्तार

नॉएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 7  लग्जरी कारों समेत 6 शातिर चोर गिरफ्तार
x

नॉएडा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार के निर्देशन में तेज तर्रार एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के नेत्रत्व में अपराधियों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है. जिसके चलते आज नॉएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. जब सात लग्जरी कारों समेत छह शातिर अपराधी 15 मोवाइलों समेत गिरफ्तार कर लिए.


मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक़ सेक्टर 39 पुलिस ने हाजीपुर से छह शातिर अपराधियों को सात लग्जरी कार समेत 15 मोवाइल और कार चोरी करने के उपकरण बरामद किये. गिरफ्तार शातिर बदमाश अन्य राज्यों के निवासी है और ये दिल्ली समेत एनसीआर से चोरी करके नंबर प्लेट बदलकर वाहन बेच देते है. नॉएडा पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर एसएसपी ने और एसपी सिटी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कर्त करने की घोषणा की.




Next Story