Archived

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, फर्ज़ी कॉलसेंटर चलाने वाले एक गिरोह को किया भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, फर्ज़ी कॉलसेंटर चलाने वाले एक गिरोह को किया भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
x

नोएडा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जब एक फर्ज़ी कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह को भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 1 मालिक समेत 22 लोगो को किया गिरफ्तार किया गया.


मौके से 23 कंप्यूटर CPU, 6 इलेक्ट्रॉनिक चिप , कई मोबाइल व 12 डेबिट कार्ड बरामद किये गये. यह लोग लोन के नाम पर अमेरिका में रहने वाले लोगो को शिकार बनाते थे. नोइडा के सेक्टर 59 स्थित ए-3 में फर्ज़ी कॉलसेंटर चल रहा था. थाना 49 पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की है.


सै0-59 के A-3 में चल रहे फर्जी कॉलसेंण्टर छापा मारकर कॉल सेँण्टर मालिक व काम कर रहे उसके 22 अन्य साथियो को गिरफ्तार किया गया. इनके द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि इस फर्जी कॉल सेंण्टर से ये लोग USA में जनता के लोगो के लेडलाइन नम्बरो पर 'पेडे लोन' देने के लिए वाइस मैसेज छोडते है. जिसमे ग्राहक को लोन देने के लिए ऑफर दिया जाता है। मैसेज में सम्पर्क के लिए मोबाईल नम्बर छोडा जाता है. ग्राहक मैसेज में दिये नम्बर पर कॉल करता है। उस कॉल को ये लोग कम्पनी से ग्राहक को विश्वास में लेकर लोन देने का आश्वासन देते है तथा ग्राहक को लोन लेने के लिए पूर्ण रुप से तैयार कर लेते है यह लोग पेडे लोन में ग्राहक को 150 डॉलर तक लोन देने की बात कहते है और 150 डॉलर के 6 माह में 200 डॉलर वापस करने को कहा जाता है, और 200 डॉलर की 6 किश्त बनाकर एक किश्त ग्राहक को एडवान्स जमा करने के लिए कहा जाता है और धोखाधडी करके लोन दिये जाने वाले धन के बारे में बताकर कि इस धन को ग्राहक की आवश्यकतानुसार कितनी किश्तो में लोन वापस कर सकता है उस लोन को वापस करने की ग्राहक की क्षमता है या नही ये बताकर उससे एक किश्त एडवान्स जमा कराने के लिए कहा जाता है. किश्त जमा करने के लिए USA के ग्राहक से किश्त के बराबर TUNE CARD खरीदवाकर उसका 16 डिजीट पिन नम्बर ले लेते है और TUNE CARD पिन नम्बर को ये लोग USA के एजेन्ट के द्वारा कमीशन देकर पैसा ले लेते है। उसके बाद ये लोग ग्राहक का दोबारा कॉल रिसीव नही करते है.


नाम पता अभियुक्तगण

1.भवानी सिंह बंजारा पुत्र बद्रीप्रसाद बंजारा नि0- पीपली चौक विश्व भारती स्कूल मकराना जिला नागौर राजस्थान

2..दयाशंकर पुत्र हरीशंकर नि0- धोबीघाट थाना आबूरोड जिला सिरोही राजस्थान

3. गौतम राठौर पुत्र हमीरबाई राठौर नि0- मंगलापुर जूनागढ गुजरात

4. धीरज कुमार पुत्र रामवृक्ष चौधरी नि0- वैस्ट विनोदपुरी मण्डावली पुर्वी दिल्ली

5. हेमन्त अग्रवाल पुत्र सुभाष नि0- करौदिया पूर्वी थाना फतेहपुरा जिला – दाघेड गुजरात

6. राजकमल वारोट पुत्र रमेश कुमार वाऱोट नि0- मौ0 संतपुरा जिला सिरोही राजस्थान

7. अक्षय कुमार पुत्र नारायण दास नि0- गुरुनानक कालोनी आबू रोड जिला सिरोही राजस्थान

8. राजहंस पुत्र सुरेश कुरील नि0-बलनी माइन्स थाना बलनी नागपुर महाराष्ट्र

9. वसीम खान पुत्र अफजन खान नि0- लुनिया पुरा मस्जिद आबू रोड जिला सिरोही राजस्थान

10. पुलकित पुत्र प्रहलाद नि0- सरगडा मौ0 आबु रोड जिला सिरोही राजस्थान

11. इंशाक पुत्र राजीव शर्मा नि0- पटेल नगर द्वितीय थाना सिहानी गेट गाजियाबाद

12. दीपक कुमार पुत्र मोदाराम नि0- नाथलाल कालोनी सरदार पटेल कालोनी नारानपुर अहमदाबाद गुजरात

13. जय कल्वानी पुत्र राजकुमार कल्वानी नि0- गुरुनानक कालोनी आबूरोड जिला सिरोही राजस्थान

14. मयंक हलवाडिया पुत्र भारत भाई नि0- स्वागत विग भावनगर गुजरात हाल- सै0-37 नोएडा

15. संदीप भवसार पुत्र प्रवीण भाई नि0- हिंगलाज चंद्र प्रकाश कंकटिया अहमदाबाद (गुजरात)

16. किरन कुमार पुत्र जगदीश कुमार नि0 महादेव गली सांतपुर आबुरोड जिला सिरोही राजस्थान

17. हरीश कुमार व्यास पुत्र नटवर लाल नि0- गणेश कालोनी गांधीनगर गुजरात

18. प्रसुन श्रीवास्तव पुत्र ब्रिजेश श्रीवास्तव नि0- खलीलाबाद गौरखपुर रोड जिला संतकबीर नगर उ0प्र0

19. मंजीत यादव पुत्र हरद्वारी लाल नि0- सरावती इन्कलेव गुडगांव हरियाणा

20. राहुल पुत्र ओमप्रकाश नि0- हिम्मतनगर डिगाना जिला-नागौर राजस्थान

21. वसीम मौ0-पुत्र वली मौहम्मद नि0- चांदमारी रोड धोबी घाट आबूरोड जिला सिरोही राजस्थान

22. अमीर अहमद पुत्र इकरार अहमद नि0- सलाई जिला हापुड उ0प्र0

23. सचिन यादव पुत्र बलकेश यादव नि0- सै0-17 (ए) गुडगांव हरियाणा


Next Story