Archived

नोएडा वासियों को मिली राहत, सेक्टर 123 से हटाया जाएगा डंपिंग ग्राउंड

नोएडा वासियों को मिली राहत, सेक्टर 123 से हटाया जाएगा डंपिंग ग्राउंड
x
उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा वासियों को एक राहत दी है. अब नोएडा डम्पिंग ग्राउंड का होगा ट्रांसफर ,

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा वासियों को एक राहत दी है. अब नोएडा सेक्टर 123 में बना डम्पिंग ग्राउंड का ट्रांसफर होगा और इस जगह पर डम्पिंग ग्राउंड नहीं बनेगा. यह जानकारी नोएडा अथॉरिटी ने दी है. नोएडा अथॉरिटी ने इसे हटाने का बड़ा फैसला सुनाया है. पिछले एक महीने से सेक्टर 123 में बने डम्पिंग ग्राउंड का विरोध कर रही जनता को हर ओर से निराशा ही मिल रही थी.दो दिन पहले नोएडा वासियों ने सेक्टर 123 के पृथला चौक पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन भी किया था.


इस डंपिंग ग्राउंड पर करीब 600 टन कूंड़ा डाले जाने की खबर थी. 24 अक्टूबर 2017 को एनजीटी ने यहां डंपिंग ग्राउंड बनाने का आदेश दिया था. कचरे के निपटारे के लिए 25 एकड़ की जमीन पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा था. मास्टर प्लान 2031 में इस जगह को रिक्रिएशनल ग्रीन एरिया बताया गया है.

बता दें नोएडा के सेक्टर 123 में नोएडा प्राधिकरण ने डम्पिंग ग्राउंड बनाने का फैसला किया था. दो दिन पहले ही नोएडा वासियों ने गाजियाबाद में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि डम्पिंग ग्राउंड रिहायशी इलाके से दो किलोमीटर दूर बनाया जाएगा. सीएम योगी ने क्षेत्र के सांसद, विधायक और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया था.

रिहायशी इलाके से डंपिंग ग्राउंड की दूरी 200 मीटर होनी चाहिए. डंपिंग ग्राउंड वहां न बने जहां 100 साल में कभी बाढ़ आई हो. एयरबेस से डंपिंग ग्राउंड की दूरी 20 किलोमीटर हो. इसलिए इसे हटाना जरूरी है. इस डम्पिंग ग्राउंड को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी भी लगातर आन्दोलन कर रही थी. इसको हटाने का ऐलान करते ही सपाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई.

Next Story