नोएडा

नोएडा: छिजारसी कॉलोनी में तेज बारिश से गिरी स्कूल की दीवार, एक बच्चे की मौत दो महिला घायल

Shiv Kumar Mishra
6 March 2020 4:48 PM GMT
नोएडा: छिजारसी कॉलोनी में तेज बारिश से गिरी स्कूल की दीवार, एक बच्चे की मौत दो महिला घायल
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। आज अचानक मौसम बदलने से हुयी तेज बारिश होने के कारण थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित छिजारसी कॉलोनी में स्कूल की दीवार गिर जाने से एक बच्चे की जान चली गयी।

आपको बता दे कि थाना फेस-3 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में शनि मंदिर के पास स्कूल की दीवार गिर जाने से पड़ोस में झुग्गी डालकर रह रहे एक परिवार के 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई,जबकि दो बच्ची घायल हो गई है। यह आज शाम की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार,जानकी नाम की महिला का परिवार झुग्गी बनाकर वहां रहता है।झुग्गी के पास की दीवार गिर जाने से जानकी का परिवार दीवार की चपेट में आ गया जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जानकी के 14 वर्षीय बेटे विक्रम को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दो अन्य चोटिल हुए हैं। इसमें जानकी की बेटी व बेटी की सहेली भी चोटिल हुई है,जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुच कर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है।



Next Story