नोएडा

नोएडा: थाना-24 पुलिस ने पकड़े चार अभियुक्त, कब्जे से 70240 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद

Special Coverage News
24 Nov 2019 9:44 AM IST
नोएडा: थाना-24 पुलिस ने पकड़े चार अभियुक्त, कब्जे से 70240 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस ने अपने तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। जिसमें पुलिस को अपार सफलताए भी मिल रही है।

इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने चार ऐसे शातिर अपराधियों को पकड़ा है जो थाना क्षेत्रों में जुआ खेलते थे। आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है।

इसी क्रम में थाना-24 पुलिस ने थाना प्रभारी रामफल सिंह के नेतृव्य में चैकिंग के दौरान नोएडा स्टेडियम गेट न०4 पार्किग के पास से संदिध्य दिखने पर चार व्यक्तियों को चेक किया तो वे सभी पैसे लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान योगेन्द्र,वसीम,यशवंत और विनय निवासी गांव चौड़ा सादातपुर सैक्टर-22 के रूप में हुयी।

अभियुक्तों के कब्जे से 70240 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग थाना क्षेत्र में पैसे लगवा कर जुआ खिलवाते है।अभियुक्तों के ऊपर और कितने आपराधिक मामले दर्ज है इसकी जाँच की जा रही है।अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Next Story