नोएडा

नोएडा: अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक किसान व बदमाश की गोली मारकर की हत्या

Special Coverage News
21 April 2019 8:29 AM IST
नोएडा: अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक किसान व बदमाश की गोली मारकर की हत्या
x

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के ख़ुर्शीदपुर गाँव में डबल मर्डर होने की खबर मिली है. अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक किसान व एक अज्ञात व्यक्ति/ बदमाश की गोली मारकर की हत्या की गई है. पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच में जुट गई, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे.


मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना जारचा अंतर्गत ग्राम ख़ुर्शीदपुरा में अज्ञात भैंस चोर चोरी करने हेतु आये थे कि गाँव मे लोग जाग गए. चोरों और गाँव के जिस घर मे भैंस चोर चोरी करने आये थे उनमें फायरिंग हो गई. जिससे एक भैंस चोर की मौके पर मृत्यु हो गयी. उस घर के रतन सिंह पुत्र श्री लटूर सिंह उम्र करीब 59 वर्ष को भी गोली लग गयी. जिनकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी है. पुलिस बल मौके पर है. अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.


घटना की जानकारी मिलते है एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरिक्षण किया. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही. घटना के सम्बंध में परिजनों के मुताबिक दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Next Story