नोएडा

नोएडा: तीन तलाक कहने पर हुयी युवक की गिरफ्तारी

Special Coverage News
26 Nov 2019 5:27 PM IST
नोएडा: तीन तलाक कहने पर हुयी युवक की गिरफ्तारी
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस ने अपने तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। जिसमें पुलिस को अपार सफलताए भी मिल रही है।

इसी क्रम में एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है जिसने तीन तलाक के कानून का उल्लंघन करते हुये अपनी पत्नी को उसकी मर्जी के खिलाफ तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर तलाक देकर उसको छोड़ दिया।

आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।इसी क्रम में थाना-24 पुलिस के थाना प्रभारी रामफल सिंह के नेतृव्य मे उ.नि.विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि तीन तलाक का उल्लंघन करने वाला एक वाछिंत अभियुक्त सैक्टर-22 में स्थित ब्रजवासी ढाबे के पास घूम रहा था।

मौके पर पहुच कर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पकड़े गये अभियुक्त की पहचान हैदर पुत्र रफीख निवासी मधेपुरा बिहार के रूप में हुयी।कानून उल्लंघन के आरोप में अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

Next Story