नोएडा

बांग्लादेश पहुंचकर नोएडा के युवक ने सानिया से किया था निकाह, अब बेवफाई पर उतरा सौरव तिवारी तो बच्चे सहित नोएडा पहुँच गई युवती.

Shiv Kumar Mishra
22 Aug 2023 10:24 AM GMT
बांग्लादेश पहुंचकर नोएडा के युवक ने सानिया से किया था निकाह, अब बेवफाई पर उतरा सौरव तिवारी तो बच्चे सहित नोएडा पहुँच गई युवती.
x
Noida's youth married Sania after reaching Bangladesh

दिल्ली: सीमा हैदर के बाद एक और महिला अपने प्रेमी को पाने के लिए नोएडा पहुंची है। महिला बांग्लादेश की रहने वाली है उसने अपना नाम सानिया अख्तर बताया है। तीन साल पहले उसने नोएडा निवासी अपने प्रेमी से लव मैरिज की थी। उसने बताया कि नोएडा निवासी सौरव कांत तिवारी से उसकी मुलाकात बांग्लादेश में हुई थी। दोनों का अफेयर हुआ और शादी कर ली।शादी के बाद दोनों को एक बच्चा हुआ। बच्चा होने के बाद महिला और बच्चे को छोड़कर भारत आ गया। महिला का कहना है उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ नोएडा में रह रहा है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और भारत सरकार से उसको न्याय की आस है। बताया गया कि करीब दस दिन पहले सानिया बांग्लादेश से नोएडा आई थी। पहले उसने खुद सौरभ की तलाश की। इसके बाद महिला थाने में सूचना दी। बांग्लादेश में वो ढाका की रहने वाली है।

सोमवार को महिला को पुलिस आयुक्त कार्यालय लाया गया । वहां उससे पूरी जानकारी ली गई।पुलिस आयुक्त के पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में सूचना दी थी कि 14 अप्रैल 2021 को सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ शादी (निकाह) किया था। और उसको छोड़ कर भारत आ गया। वह पहले से ही शादीशुदा था। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा। महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

महिला ने पुलिस को दिखाए दस्तावेज..

महिला द्वारा अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट व वीजा व नागरिक कार्ड पुलिस को उपलब्ध कराए है। बताया गया कि महिला को सेक्टर-34 नारी निकेतन में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश की महिला के साथ सौरभ तिवारी द्वारा बांग्लादेश में शादी की गई है। घटना का स्थान बंगलादेश है। वहीं महिला के कहने पर सौरभ कांत की तलाश की जा रही है। बताया गया कि सौरभ सेक्टर-62 में रहता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Next Story