नोएडा

नेपाल भारत मैत्री पर काम करने वाले मधुरेन्द्र को नोवरा सम्मान

Shiv Kumar Mishra
8 Sep 2022 11:17 AM GMT
नेपाल भारत मैत्री पर काम करने वाले मधुरेन्द्र को नोवरा सम्मान
x
भारत नेपाल वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष हैं मधुरेन्द्र जैसवाल

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने भारत नेपाल मैत्री में अपना योगदान देने वाली संस्था नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष श्री मधुरेन्द्र जैसवाल को नोवरा सम्मान प्रदान किया गया।नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की श्री जैसवाल कई वर्षों से भारत नेपाल मैत्री के लिए कार्य कर रहे हैं , अपनी संस्था के माध्यम से वह दोनों देशों के बीच सामंजस्य और भाईचारे की भावना जगाये हुए हैं।

इनकी संस्था द्वारा समय समय पर भारतीय और नेपाली नीति निर्धारकों , नेताओं और राजदूतों के साथ मिलकर मैत्री बढ़ाने हेतु कदम उठाये हैं।इसके साथ साथ आम जनता के साथ कई सम्मलेन भी आयोजित किये हैं।हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक सम्मेलन संस्था द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें भारत से भी कई नेताओं एवं जनता ने सहभागिता की।श्री जैसवाल नेपाल के मूल निवासी हैं और मैत्री के अलावा विश्व शांति , वैश्विक प्रगति पर भी कार्य करते हैं।

मधुरेन्द्र जैस्वाल ने कहा की वह संस्था का आभार जताते हैं और नोवरा जैसी राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था के साथ जुड़कर वह भी गौरवान्वित हुए हैं।भारत और नेपाल की मित्रता सदियों से चलती आ रही है जिसे कोई नहीं तोड़ सकता।इसे और आगे बढ़ाने की ज़रूरत है जिसके लिए दोनों देशों के युवा उनकी संस्था के माध्यम से प्रयासरत हैं।इस दौरान चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा व नोवरा के महासचिव श्री पुनीत राणा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Next Story