नोएडा

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन आल आउट, 37 चार पहिया, 102 दो पहिया और 10 आटो किये सीज ,1405 वाहनों का किया चालान, 44,700 रू शमन शुल्क वसूला

Special Coverage News
22 July 2019 10:36 PM IST
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन आल आउट, 37 चार पहिया, 102 दो पहिया और 10 आटो किये सीज ,1405 वाहनों का किया चालान, 44,700 रू शमन शुल्क वसूला
x

नोएडा पुलिस द्वारा सोमवार सांय पांच बजे से आठ बजे तक 3 घण्टे का जनपद में लूट, स्नैचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वाहनों की चैंकिग के सम्बन्ध में आपरेशन आलआउट अभियान चलाया गया.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आपरेशन आलआउट अभियान के अन्तर्गत 37 चार पहिया वाहन, 102 दो पहिया वाहन तथा 10 आटो को सीज किया गया. 624 वाहनों का चालान तथा 781 वाहनों का ई चालान किया गया. 144 वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गयी एवं 44,700 रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया.

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान थाना फेस-2 से 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 3 चोरी के मोबाईल फोन तथा थाना जारचा से 1 शराब तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से 60 पव्वे अंगेजी शराब बरामद की गयी है तथा अवैध पार्किंग तथा सडक पर यातायात अवरूद्ध कर रहे 86 वाहनों को टो कराकर हटाया गया.


Next Story