नोएडा

व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को लेकर ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी से मिले

Shiv Kumar Mishra
29 Dec 2022 5:37 PM GMT
व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को लेकर ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी से मिले
x
व्यापारियों एवं उद्यमियों तथा प्राधिकरण के साथ आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा: आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी(इंडस्ट्रीज)डॉ अविनाश त्रिपाठी से मिला। उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष का एक सम्मान प्रतीक भेंट किया। उनके साथ व्यापारियों एवं उद्यमियों तथा प्राधिकरण के साथ आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

जिसमें इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल प्रॉपर्टीज की मिक्स जॉन प्रक्रिया, वेंडर जोन को लेकर आ रही समस्याओं आदि परेशानियों से अवगत कराया गया। डॉ अविनाश त्रिपाठी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि नोएडा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जो भी व्यापारी व औद्योगिक साथियों के लाभ की स्कीमें एवं नीतियों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को अवगत कराते रहेंगे।

जिससे व्यापारियों एवं उद्यमियों को उचित रुप से जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं निचले स्तर के व्यापारियों तक को उसका उचित लाभ मिल सकेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से प्राधिकरण को यह आश्वासन दिया गया कि वह व्यापारियों एवं औद्योगिक बंधुओं के प्राधिकरण से आपसी संबंधों को सरल एवं मजबूत बनाने का पूर्ण रूप से प्रयास करेगा।इस अवसर पर संजय जैन अध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फूल सिंह यादव उपाध्यक्ष, अजय लाल , पाल साहब,पंकज एबॉट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Next Story