
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा में माँ बाप को...
नोएडा में माँ बाप को मिला आपत्तिजनक हालत में बेटी के साथ युवा तो फिर किया ये काम!

ग्रेटर नोएडा में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और युवती का उनके परिवार वालों ने गुरुवार को निकाह करा दिया. इससे पहले युवती के परिवार वालों ने रेप का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी. अब युवती पक्ष ने पुलिस को समझौता पत्र दे दिया है. इससे पहले युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने की शिकायत दी थी.
जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा क्षेत्र का एक युवक दनकौर सिटी में एक युवती से मिलने आया था. इसी दौरान परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने की शिकायत की.
पूछताछ में बताया गया कि कुछ समय पहले दोनों के परिवार वालों के बीच निकाह की बात चली थी, लेकिन बाद में दोनों के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बाद भी युवती और युवक के बीच फोन पर बात होती थी. युवक और युवती के प्रेम को देखते हुए दोनों के परिवार वालों ने दोनों की शादी कर दी.




