Archived

LIVE: मेट्रो की मजेंटा लाइन के उद्धाटन के बाद बोले PM मोदी- '2019 तक देश का हर गांव सड़क से जुड़ेगा'

Vikas Kumar
25 Dec 2017 2:15 PM IST
LIVE: मेट्रो की मजेंटा लाइन के उद्धाटन के बाद बोले PM मोदी- 2019 तक देश का हर गांव सड़क से जुड़ेगा
x
पीएम मोदी ने नोएडा के एमिटी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करने से पहले मजेंटा लाइन मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश...

नोएडा : आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस का बड़ा तोहफा दिया है। PM नरेंद्र मोदी और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली के कालकाजी और नोएडा के बोटैनिकल गार्डन के बीच मेट्रो की नई मजेंटा लाइन की शुरुआत कर दी है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर एक बजे बॉटेनिकल गार्डन में बनाए गए हैलीपैड पर पीएम मोदी हैलीकॉप्टर से उतरे। उद्घाटन के मौके पर उनके साथ CM योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाइक सहित कई नेता मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रों में सफर भी किया। मेट्रो के उद्घाटन के बाद PM मोदी एमिटी जनसभा स्थल पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे है।

पीएम मोदी ने नोएडा के एमिटी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करने से पहले मजेंटा लाइन मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा देश क्रिसमस का पर्व मना रहा है। आज दो भारत रत्न का जन्मदिन है एक अटल बिहार वाजपेयी और दूसरे महामना मदन मोहन मालवीय।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी योगी जी ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए पीएम का अाना उस राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने योगी की बात का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी अन्य राज्य में नहीं आया हूं, मैं तो अपने ही राज्य में हूं। इस राज्य ने मुझे गोद लिया है। मुझे नई दिशा दी है। वाराणसी ने मुझे पहली बार सांसद बनाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को स्थिर सरकार देने में यूपी का सबसे बड़ा हाथ। 2019 तक देश का हर गांव सड़क से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो शुरु करने में करोड़ों रुपए लगते हैं। हमारी कोशिश है कि साल 2022 में जब भारत की आजादी के 75 साल होंगे तब ट्रांसपोर्टेशन दुनिया के बाकी देशों जैसा हो।

पीएम मोदी ने कहा कि अपनी बाईक औऱ कार से जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे ईधन की बजत होगी और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि साल 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मेट्रो के पहले यात्री बने थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क दुनिया के टॉप रेल नेटवर्क्स में शूमार होगा।


Next Story