
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- ग्रेटर नोएडा में पुलिस...
नोएडा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
Special Coverage News
4 Nov 2019 9:27 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा के थाना साईट पुलिस 5 क्षेत्र के डाढ़ा गोल चक्कर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश 100 से ज्यादा लूट की बारदात में शामिल था.
वहीँ इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना साइट-5 मे ओमिक्रान -1ए पर पुलिस व 2 बदमाशो के बीच मुठभेड हुयी है. मुठभेड मे सचिन पुत्र मुख्तियार निवासी सिरसा गोली लगने से घायल हुआ है व बदमाश का एक साथी अतुल मौके से फरार हो गया. अभियुक्त से 1 स्प्लेंडर बाइक, तमंचा 315 , खोखे , जिंदा व पर्स व 2 आधार कार्ड बरामद किये गये है. घायल बदमाश लूट की 100 वारदात में शामिल था.
Next Story




