नोएडा

नोएडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली

Special Coverage News
15 Sept 2019 9:26 PM IST
नोएडा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली
x

नोएडा: एसएसपी वैभव कृष्ण का ऑपेरशन क्लीन जारी है जहाँ नोएडा में अपराध करना अब पड़ रहा महँगा पड़ रहा है। थाना बिसरख क्षेत्र में महिला से चेन लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से हाईस्पीड अपाचे बाइक, असलाह और सोने की छह चेन बरामद की गई है। काफी समय से ये बदमाश इलाके में महिलाओ को निशाना बना रहे थे।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बिसरख क्षेत्र में देरशाम करीब साढ़े सात बजे बिसरख थाना क्षेत्र में स्काई गार्डन के पास एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस को अलर्ट किया गया। बिसरख पुलिस ने चेन लूट की घटना कर भागे बदमाशों की सूचना पर पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में जबाबी पुलिस कार्यवाही के दौरान दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल पहुंचा गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम विक्की उर्फ विक्रम पुत्र कुलदीप और प्रतीक पुत्र गुलाब सिंह हैं। इनमें प्रतीक नोएडा इलाके का रहने वाला है जबकि विक्रम अलीगढ का रहने वाला बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से अबैध अस्लाह एक पिस्टल •32 बोर, एक CMP 315 बोर मय कारतूस, एक मोटर साईकिल अपाचे, पीड़ित महिला एवं अन्य घटनाओं में लूटी गई सोने की छह चेन बरामद की गई हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Next Story