नोएडा

छपाक मूवी देखने गये सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Sujeet Kumar Gupta
11 Jan 2020 9:16 AM GMT
छपाक मूवी देखने गये सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा। शुक्रवार को नोएडा के सैक्टर-25 स्थित स्पाइस माल में छपाक मूवी देखने गए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका।बता दे कि शुक्रवार को छपाक मूवी रिलीज हुयी थी।मूवी के टिकेट खरीदने गये कार्यकर्ताओं को वहा पहुची पुलिस फ़ोर्स ने जबरन बाहर निकाल दिया। सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस से मूवी ना देखने देने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा आप सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और एक साथ आपको फ़िल्म नहीं देखने दी जाएगी।

पुलिस ने जबरन बाहर निकालते समय पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्रता भी की। जब पार्टी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया और विरोध स्वरूप उन्होंने पुलिस से बात की तो पुलिस का कहना था कि यहां से तुरंत चले जाओ नहीं तो जेल भेज दूंगा।राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने इस सामाजिक वेदना को व्यक्त करने वाली फिल्म को कार्यकर्ताओं को दिखाने के लिए लखनऊ में हाल बुक करा दिया।

छपाक मूवी आज रिलीज हुई और इसका प्रथम शो कार्यकर्ता देखने जा रहे थे लेकिन शासन प्रशासन को यह रास नहीं आया। यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है।कहीं ऐसा कानून नहीं है जो एक साथ फ़िल्म देखने पर प्रतिबंध लगाता हो लेकिन ऐसा कारनामा उत्तर प्रदेश की पुलिस शासन प्रशासन की शह पर कर रही है।छपाक मूवी महिलाओं और बेटियों पर हुए एसिड अटैक की व्यथा को प्रदर्शित करती है साथ ही समाज को संदेश देने का काम करती है इसलिए हमलोग इसको देखना चाहते थे लेकिन पुलिस ने जिस जबरन तरीके से हमारे साथ व्यवहार किया जैसे हम कोई आतंकी हों। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ कुछ अन्य लोगों को भी बाहर कर दिया।

नोएडा सहित पूरे प्रदेश में हत्या, लूट ,बलात्कार जैसे गंभीर मामलों की बाढ़ आई हुई है इसलिए कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहे शासन प्रशासन को अपना ध्यान वहां पर केंद्रित करना चाहिए तो प्रदेश के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा नाकि सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में।समाजवादी पार्टी इसका मजबूती के साथ विरोध करेगी।इस अवसर निवर्तमान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड विकाश यादव, निवर्तमान शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान,वीरपाल प्रधान, उदयवीर यादव, सतवीर यादव, बब्बू यादव, जब्बार सैफी, अनेक प्रधान, वेदपाल प्रधान, टीटू यादव, दीपक चौहान, मोनू पंडित, गौरव यादव, हिमालय चौहान, अरुण यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story