नोएडा

यूपी में सपा नेता की दिनदहाड़े पांच गोली मारकर हत्या

Special Coverage News
31 May 2019 2:03 PM IST
यूपी में सपा नेता की दिनदहाड़े पांच गोली मारकर हत्या
x

ग्रेटर नोएडा: दादरी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रमतेग कटारिया को अज्ञात बदमाशों ने 5 गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है. सपा नेता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया. जहाँ डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


यह मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र है. जहां दादरी विधानसभा के अध्यक्ष रमतेग कटारिया को अज्ञात बदमाशों ने 5 गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.


मिली जानकारी के मुताबिक़ दादरी थाना क्षेत्र के जारचा रोड़ पर दादरी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रमतेग कटारिया को चार नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां मारकर फ़रार हो गये. सपा नेता को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है ,

Next Story