नोएडा

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Special Coverage News
23 May 2019 8:01 AM IST
बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने एक साल से फरार चल रहे रेपिस्ट को किया गिरफ्तार। इस कार्य को करने का श्रेय चौकी प्रभारी बहलोलपुर वरुण पँवार को जाता है जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद एक शातिर अपराधी राय सिंह को गिरफ्तार किया जो दो साल से शादी का झांसा देकर महिला से कर रहा था बलात्कार।


आपको बता दे कि सकीना(काल्पनिक नाम)नोएडा के बहलोलपुर गांव में रहती है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। महिला नोएडा की ही एक कम्पनी में काम करती हैं। आरोपी राय सिंह और महिला की फोन से हुई दोस्ती प्यार में बदल गयी।उसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से बहलोलपुर व रुड़की हरिद्वार ले जाकर किया बलात्कार। आरोपी ने महिला को ये नही बताया कि वह पहले से शादीशुदा है न ही कभी अपना मूल पता बताया।


आरोपी राय सिंह ने करीब एक साल में कई ठिकाने व मोबाईल नम्बर बदलकर रह रहा था। अभियक्त ने भागने व छुपने के बहुत प्रयास किये लेकिन बहलोलपुर चौकी इंचार्ज वरुण पँवार ने अपनी सूझबूझ से शनि मंदिर छिजारसी के पास से मुखबिर की सूचना पर राय सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Next Story