नोएडा

बसपा नेता दयाराम पर दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट, नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप

Shiv Kumar Mishra
21 Jan 2020 1:25 PM GMT
बसपा नेता दयाराम पर दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट, नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप
x

निशांत शर्मा

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में राजनीति और पावर का दुरूपयोग देखने को मिला। यहां बसपा (BSP) नेता दयाराम पर गंभीर आरोप लगे हैं कि नेता और उसके साथियों ने हथियार के बल पर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं पीड़िता की माँ ने ये भी आरोप लगाया कि मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद नेता और उसके साथियों ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया।

पीड़िता की मां का आरोप है कि बसपा नेता दयाराम और उसके साथियों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वहीं पुलिस के मुताबिक, नेता के दो भतीजों और कुछ अन्य लोगों ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया।

गौतमबुद्ध नगर, थाना-39 (नोएडा) पुलिस के पास दर्ज FIR में कहा गया है कि आरोपी नेता दयाराम ने 13 साल की मासूम को डरा धमका कर कई महीनों तक उसका बलात्कार किया। मासूम को रिवॉल्वर दिखाकर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि, दयाराम के अलावा उसके भतीजे ने भी कई बार उनकी बेटी का रेप किया। इसके अलावा बाहर से भी लोगों को बुलाकर मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाया गया।

बता दें, पीड़िता के माता-पिता आरोपी दयाराम के ऑफिस में साफ-सफाई और देखभाल का काम करते हैं और वहीं के एक कमरे में पीड़िता का परिवार रहता भी है। गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ FIR तो दर्ज हो गई है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बाहर हैं।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story