Archived

अभी अभी: नॉएडा में सरेआम एक्सपोर्ट कंपनी में लूट के बाद गार्ड की गोली मारकर हत्या

अभी अभी: नॉएडा में सरेआम एक्सपोर्ट कंपनी में लूट के बाद गार्ड की गोली मारकर हत्या
x
अपराधियों को लेकर यूपी पुलिस सख्त बनी हुई है लेकिन नॉएडा में रोज पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद भी उनके हौंसलें बुलंदी पर है.

अब बड़ी खबर नॉएडा के सेक्टर 63 से आ रही है. जहाँ एक्सपोर्ट की कंपनी में लूटपाट के बाद गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गार्ड की मौके पर ही मौत गई. पुलिस मौके पर पहुंची.




नोएडा सेक्टर 63 की कीमो क्लोथिंग डिजाइन PVT कंपनी A 150 एक्सपोर्ट कंपनी में अज्ञात बदमाशों ने लूट कर सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी. गोली लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मोके पर ही मौत हो गई. कंपनी से लाखों का सामान लेकर बदमाश फरार हो गये.

मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है. पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है. गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है.







अपराधियों को लेकर यूपी पुलिस सख्त बनी हुई है लेकिन नॉएडा में रोज पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद भी उनके हौंसलें बुलंदी पर है. आखिर रोज जब अपराधी मारे जा रहे है या जेल भेजे जा रहे हो तो फिर ये रोज नए अपराधी कहाँ से आ रहे है. लेकिन इतनी सख्ती के बाद भी पुलिस पर अपराधी भारी जरुर है.

Next Story