Archived

आरएसएस नेता राकेश सिन्हा को जबरन बिठाना पड़ा थानाध्यक्ष को महंगा हुए सस्पेंड, नॉएडा एसएसपी ने की कार्यवाही

आरएसएस नेता राकेश सिन्हा को जबरन बिठाना पड़ा थानाध्यक्ष को महंगा हुए सस्पेंड, नॉएडा एसएसपी ने की कार्यवाही
x
एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने पांच थानाध्यक्ष किये इधर उधर, तो किया निलंबित

नॉएडा: भारत बंद के दौरान आरएसएस विचारक प्रो राकेश सिन्हा को आंदोलनकारी समझकर जबरन गाडी में बिठाकर थाना 20 सेक्टर के थानाध्यक्ष अनिल कुमार शाही ले गए। इस पर एक बड़ी खबर तब चली जब राकेश सिन्हा ने यह वाकया ट्विट कर बताया। राकेश सिन्हा टीवी पर हमेशा बीजेपी का पक्ष रखने आते है। उस दिन भी किसी चेनल पर बहस करने आ रहे थे। लेकिन जाम होने की बजह से वो सडक पर पैदल ही चल दिए। इसके चलते एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फेज-2 मिथिलेश उपाध्याय को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक किशोरी की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पर उप निरीक्षक सत्येंद्र राय को प्रभार सौंपा गया है। सेक्टर 24 कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी को बिसरख कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि यहां तैनात मनीष सक्सेना को सेक्टर-20 कोतवाली की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सेक्टर-20 कोतवाल का पद अनिल शाही के निलंबन से खाली हुआ था। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर पंकज राय को सूरजपुर कोतवाली तथा यहां तैनात अखिलेश प्रधान को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिलीप बिष्ट को सेक्टर 24 की जिम्मेदारी दी गई है।


Next Story