Archived

नॉएडा में स्कूली बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित

नॉएडा में स्कूली बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित
x

नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास स्कूल बच्चों से भरी बस पलट अचानक पलट गई। बस का शीशा तोड़ कर बच्चों को सकुशल निकाला गया। विश्व भारती स्कूल की है स्कूल बस। आज सुबह ये बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी शशि चौक पर ऑटो को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया और स्कूली बच्चे मामूली तौर पर चोटिल हो गये। जिन्हें स्कूल भेज दिया गया है।


मौके पर पलटी बस को देख कर हादसा तो बड़ा लगता है लेकिन चश्मदी शुक्र इस बात का मान रहे है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। दूसरी बस से बच्चो को स्कूल ले जाया गया। इस घटना में किसी के घायल न होने से प्रशासन ने ली राहत की साँस।

Next Story