Archived

नॉएडा में व्यापारी को दिनदहाड़े मारी सात गोली, मौके पर मौत, मची सनसनी

नॉएडा में व्यापारी को दिनदहाड़े मारी सात गोली, मौके पर मौत, मची सनसनी
x
Special Coverage Breaking NEWS
नॉएडा में डीजीपी का आगमन चोरों ने स्वागत करके किया तो रुखसती दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या से हुई. नॉएडा में डीजीपी का आना हुआ खतरनाक साबित.

नोएडा: नॉएडा में डीजीपी का आगमन चोरों ने स्वागत करके किया तो रुखसती दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या से हुई. नॉएडा में डीजीपी का आना हुआ खतरनाक साबित. जमीनी विवाद में एक रियल स्टेट व्यापारी को गोली मार दी गई है. बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने रियल स्टेट कारोबारी को सात गोलियां मारी. रियल स्टेट कारोबारी मोती गोयल की मौके पर मौत हो गई. इस दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.


घटना नॉएडा जिले के थाना 49 सेकटर के क्षेत्र की है. नोएडा के हिंडन विहार कॉलोनी में एक प्लाट को लेकर व्यापारी मोती गोयल का विवाद ल रहा था. इसी के चलते यह घटना घटित हुई है. फिलहाल मामले की जाँच में पुलिस लगी हुई है.

Next Story