नोएडा

नोएडा में लापरवाही से चली गोली, दो की हालत गंभीर, दो खतरे से बाहर

सुजीत गुप्ता
6 Sep 2020 12:46 PM GMT
नोएडा में लापरवाही से चली गोली, दो की हालत गंभीर, दो खतरे से बाहर
x
वही अमित कुमार की 13 बर्षीय बेटी दीपू के पेट में जबकि 11 बर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। जिन चारो को कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब खेल खेल में एक नाबालिक के हांथ से गोली चल गई और चार बच्चे घायल गए। चारो को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि दो खतरे से बाहर है। वही सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि आज दोपहर गांव दादूपुर में राजकुमार के घर करीब 10 बच्चे खेल रहे थे। और वहां राजकुमार व उसकी पत्नी भी मौजूद भी थी। उसी समय राजकुमार के 14 बर्षीय लबीस के हांथ से गोली चल गई और वहां मौजूद रणवीर की 13बर्षीय बेटी अदिति के सिर में पीछे छू के निकल गई व बेटे आयुष के सिर में गोली लगी है। वही अमित कुमार की 13 बर्षीय बेटी दीपू के पेट में जबकि 11 बर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। जिन चारो को कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया है।

पीड़ित के परिजन ऋषिपाल नागर

पीड़ित परिजन ऋषिपाल नागर की माने तो राजकुमार की बेटी हमारे घर आई और इन चारों बच्चों को बुलाकर अपने घर ले गई। उस समय राजकुमार के घर के 6 बच्चे और हमारे 4 बच्चे राजकुमार के घर खेल रहे थे। वहां पर राजकुमार व उसकी पत्नी दोनो मौजूद थे। परिवार का आरोप है कि उसके किसी बच्चे के गोली नही लगी जबकि हमारे चार बच्चों के गोली लग गई। ये गोली राजकुमार के 13 बर्षीय लबीस के हाँथ से चली है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस को दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की जांच में सामने आया कि बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हांथ से गोली चली है, हथियार लाइसेंसी था या नही जांच की जा रही है।

प्रदीप बंसल, सीएमओ, कैलाश अस्पताल ने बताया

कैलाश अस्पताल के सीएमओ प्रदीप बंशल ने बताया कि यहां गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है 8 बर्षीय आयुष के सिर में, 13 बर्षीय दीपू के पेट मे, व 8 बर्षीय एंजिल पैर में गोली लगी है तीनो आईसीयू में भर्ती है इलाज किया जा रहा है।

Next Story