नोएडा

गौतमबुद्धनगर : पुलिस आयुक्त सीपी लक्ष्मी सिंह ने छः एसीपी के किए तबादले, देखिए- लिस्ट

Shiv Kumar Mishra
5 Oct 2023 2:35 PM GMT
गौतमबुद्धनगर : पुलिस आयुक्त सीपी लक्ष्मी सिंह ने छः एसीपी के किए तबादले, देखिए- लिस्ट
x
रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा बनाया गया.

गौतमबुद्ध नगर (धीरेन्द्र अवाना) : अपराध पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से पुलिस आयुक्त सीपी लक्ष्मी सिंह ने किए एसीपी के तबादले, 06 एसीपी के कार्यभार में किया गया बदलाव। आपको बता दे कि एडिशनल एसपी पवन गौतम को एसीपी ग्रेटर नोएडा तृतीय से प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाया गया। रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा बनाया गया।सुशील कुमार गंगा प्रसाद को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेटर नोएडा बनाया गया।

अरविंद कुमार की सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा बनाया गया। श्रीमती सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय बनाया गया।

सौरभ श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा बनाया गया।

Next Story