नोएडा

कोर्ट में आया एक बदमाश पुलिस कस्टडी से भागा, एसपी देहात रणविजय सिंह की सूझबूझ से फिर पकड़ा गया

Special Coverage News
27 Sept 2019 11:40 AM IST
कोर्ट में आया एक बदमाश पुलिस कस्टडी से भागा, एसपी देहात रणविजय सिंह की सूझबूझ से फिर पकड़ा गया
x

धीरेन्द्र अवाना

ग्रेटर नोएडा। पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कप मच गया जब गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय परिसर से बृहस्पतिवार शाम चार बजे के करीब एक बदमाश पुलिस कस्टडी से भाग गया। वह कोर्ट से भाग कर दुर्गा गोलचक्कर पर खुशी में डांस करने लगा। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक ना रह पायी।इसी बीच पुलिस की गाड़ी उसे ढुढती हुयी वहां पहुची। सिपाही मोहित व सर्वेंदर ने कोर्ट से भागे दीपक को दुर्गा गोलचक्कर से धर दबोचा।

पुलिस ने उसको दोबारा पकड़ कर कोर्ट में पेश किया।कोर्ट से भागे बदमाश को पकड़ने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी देहात रणविजय सिंह ने पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।आपको बता दे कि बृहस्पतिवार सुबह चोरी के मुकदमें में जिला जेल में बंद दीपक जिला न्यायालय में पेशी पर आया था। पेशी के दौरान आरोपी दीपक पुलिसकर्मी को चकमा देकर कोर्ट से भाग निकला।

आरोपी के भागने से कोर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये दुर्गा गोलचक्कर के समीप से आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि अभिरक्षा के दौरान जो आरोपित कोर्ट से फरार हुआ था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story