नोएडा

श्रीकांत त्यागी की लोकेशन मिली, गिरफ्तारी के लिए अलर्ट पर पूरे जिले की पुलिस, एसएसपी बोले- सभी थाने रहें तैयार

Shiv Kumar Mishra
8 Aug 2022 7:53 PM IST
श्रीकांत त्यागी की लोकेशन मिली, गिरफ्तारी के लिए अलर्ट पर पूरे जिले की पुलिस, एसएसपी बोले- सभी थाने रहें तैयार
x

नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद में भी पुलिस सतर्क हो गई है। श्रीकांत की लॉकेशन सहारनपुर मिलने की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, फिर भी एसएसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पूरे दिन चर्चा रही कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर में मिली है। उसने यहां से अपने परिजन को फोन किया। इसके बाद मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर लिया। तेजी से यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि श्रीकांत की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर मिली है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी जनपद पुलिस और सर्विलांस को सतर्क कर दिया गया है। जनपद के उत्तराखंड़, हरियाणा और पड़ोसी जिलों से लगी सीमाओं पर चेकिंग कराई जा रही है। श्रीकांत के जहां छुपने की आशंका जताई गई है, वहां भी दिखवाया जा रहा है।

जिले में पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। अगर श्रीकांत त्यागी सहारनपुर में हुआ तो पुलिस उसके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई संपर्क नहीं किया है, फिर भी पूरा सहयोग किया जाएगा। यहां पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

उधर, सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। अर्जी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई।

जिला न्यायालय के सभी गेट पर जांच शुरू कर दी गई। वहीं, रविवार रात ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पीड़िता को धमकाने और हंगामा करने वाले श्रीकांत के छह समर्थकों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Next Story