
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- एसएसपी वैभव कृष्ण ने...
एसएसपी वैभव कृष्ण ने किया सेमसंग पुलिस चौकी सेक्टर 81 का उद्घाटन

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सैमसंग कंपनी के पास थाना फेज 2 क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी सेक्टर 81 का उद्घाटन किया. एसएसपी ने चौकी का उद्घाटन कर सभी उस्तिथित अधिकारी और अतिथियों का यह विश्वास दिलाया कि नोएडा पुलिस की प्राथमिकता प्रत्येक जन मानस में सुरक्षा की भावना जाग्रत करना है. जब जिले का प्रत्येक नागरिक अपने आपको सुरक्षित समझेगा तो समझिये नोएडा की जनता पूर्णत सुरक्षित है. साथ ही नोएडा पुलिस आपकी मित्रवत पुलिस है और आपकी सुरक्षा के लिए आपकी सेवा में हर समय तत्पर है.
इस मौके पर एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, विमल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय व जनपद में नियुक्त सभी क्षेत्राधिकारीगण की उपस्थिति में सैमसंग कंपनी के पास थाना फेज 2 क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी सेक्टर 81 का उद्घाटन किया . इस अवसर पर सैमसंग कंपनी के एम डी एम एस चेंग व कंपनी का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा.




