नोएडा

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने चलाया सेफ मॉर्निंग वॉक अभियान

Special Coverage News
26 May 2019 11:18 PM IST
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने चलाया सेफ मॉर्निंग वॉक अभियान
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के तेजतर्रार और ईमानदार एसएसपी वैभव कृष्ण जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार नई-नई पहल कर रहे हैं।अब एसएसपी की नयी पहल "सेफ मार्निंग वॉक अभियान "से अपराधियों को होना पड़ेगा सावधान।इस अभियान के तहत गुनाह करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसके भेजा जायेगा जेल।


आपको बता दे कि बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने एक नई मुहिम की शुरुवात की है।जिससे सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों के साथ हो रही घटनाओं में कमी आयेगी।इस अभियान के तहत जिलें के सभी पार्कों व सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करके पुलिस रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर।इसके अलावा मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों से पुलिस लेगी घटनाओं की जानकारी।




घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरी व देहात एरिया के प्रत्येक पार्क में सुबह सुबह कराई जाएगी गस्त।रविवार सुबह एसएसपी द्वारा जनपद के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑपरेशन सेफ वॉक अभियान चलाया गया जिसके तहत पार्कों व उसके आस पास विशेष सघंन चैकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग की गयी तथा पार्कों में आने वाले व्यक्तियों से बातचीत करके संवाद स्थापित किया।आपरेशन सेफ के तहत 21 दुपहिया वाहन तथा 8 टैम्पों को सीज किया।

Next Story