नोएडा

एसएसपी वैभव कृष्ण के वांछित अपराधियों को पकड़ने के अभियान को लेकर थाना फेस-3 पुलिस गंभीर,7 वांछित अपराधियों में से 2 पकड़े

Special Coverage News
25 Nov 2019 8:28 AM IST
एसएसपी वैभव कृष्ण के वांछित अपराधियों को पकड़ने के अभियान को लेकर थाना फेस-3 पुलिस गंभीर,7 वांछित अपराधियों में से 2 पकड़े
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के तेज तर्रार कप्तान वैभव कृष्ण के द्वारा वाछिंत अपराधियों को पकड़ने के लिए एक नया अभियान चलाया गया है।जिसके तहत वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए आम जनता से अपील की है कि जिले के विभिन्न थानों में हत्या,लूट,डकैती,रेप व गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत अपराधियों के बारे में कोइ भी जानकारी देता है या उसको पकड़वाता है उस व्यक्ति को 25,000 रुपये का इनाम दिया जायेगा।

अपने कप्तान के इस अभियान को गंभीरता से लेते हुये थाना फेस-3 पुलिस ने पहले ही दिन अपने थाना क्षेत्र से 7 में 2 वांछित अपराधियों को पकड़ कर इस अभियान को तेज गति देने की कौशिश की है।आपको बता दे कि थाना फेस-3 पुलिस ने उ.नि.वरुण पंवार,उ.नि.अरुण कुमार वर्मा और उ.नि.धर्मेन्द्र सिंह के नेतृव्य में मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अपरधियों को चोटपुर कालोनी के पास से गिरफ्तार किया।

पकड़े गये अपराधी धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी है। आरोपियों की पहचान उपेन्द्र सिंह व रामचन्द महतो निवासी चोटपुर कालोनी नोएडा के रूप में हुयी। आपको ज्ञात होगा कि थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के कुशल नेतृव्य में उनकी टीम ने इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश किया है। उम्मीद ये है कि बचे पाँच वांछित अपराधियों को भी थाना पुलिस अपनी सूझबूझ से जल्द की पकड़ लेगी।

Next Story