
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- एसएसपी वैभव कृष्ण के...
एसएसपी वैभव कृष्ण के 'ऑपरेशन टारगेट क्रिमिनल' को लगातार मिल रही कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के कर्मठ व तेज तर्रार एसएसपी वैभव कृष्ण ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले में ऑपरेशन टारगेट क्रिमिनल नामक एक अभियान चला रखा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस ऑपरेशन में एसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों को भी निर्धारित संख्या में क्रिमिनल पकड़ने होगें।
अपने कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुये एसपी सिटी विनीत कुमार के नेत्रत्व में नोएडा पुलिस को लगातार कामायाबी मिल रही है। इसी क्रम में नोएडा की थाना-20 पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा जो नोएडा में चोरी,चैन स्नैचिंग व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।नोएडा पुलिस की थाना-20 पुलिस द्वारा अपने कप्तान के निर्देशों पर अमल करते हुये अपने क्षेत्र में आज तड़के चैकिंग अभियान चला रखा था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश थाना क्षेत्र के फिल्म सिटी के आस पास अपाची बाईक पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।
सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस ने मौके पहुच कर संदिग्ध दिखने वाले दो बदमाशों को रूकने का इशारा किया।लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे और बाईक पर बैठे बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की। जिसमें पुलिस बाल बाल बची। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लग गयी।अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरे बदमाश ने भागने की कौशिश की लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त फूल सिंह गुर्जर निवासी गांव अच्छेजा थाना बादलपुर ग्रेटर नोएडा व चंदन निवासी जेजे कॉलोनी सैक्टर-16 नोएडा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किये गये है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ लूट व चोरी आदि के करीब एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत है जिसमें ये दोनों आरोपी वाछिंत चल रहे है। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।




