नोएडा

एसएसपी वैभव कृष्ण की लगातार कारवाई से बौखलाये अपराधी और माफिया ने छवि खराब करने की रची साजिश

Shiv Kumar Mishra
2 Jan 2020 12:52 AM IST
एसएसपी वैभव कृष्ण की लगातार कारवाई से बौखलाये अपराधी और माफिया ने छवि खराब करने की रची साजिश
x
Vaibhav Krishna, IPS (SSP/GBN)
एसएसपी कृष्ण ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में गलत कार्यों को अजांम देने वाले बदमाश,पत्रकार,पुलिसकर्मीयों व कुछ अधिकारियों को जेल भेजने का कार्य किया है।

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।जिले में पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ निरंतर कारवाई करने से बौखलाये अपराधियों ने इससे निपटने का बहुत ही गंदा तरीका तैयार किया है।अपराधियों ने जिले के तेज तर्रार और ईमानदार एसएसपी वैभव कृष्ण की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। आपको बता दे कि संगठित गिरोह के अपराधियों ने एक फर्जी विड़ियों सोशल मीड़िया पर वाइरल किया है जिसमें एक युवती कुछ बात कर रही है इसी बातचीत के दौरान विड़ियों में एसएसपी वैभव कृष्ण की फोटो फर्जी तरीके से ड़ाली गई है।

अब आपको बता दे कि कानून व्वस्था में नंबर एक पर रहने वाले जिले में ऐसा क्यों हो रहा है।आपको ज्ञात होगा कि एसएसपी वैभव कृष्ण ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में अपराध व अपराधियों को जड़ से खत्म करने के लिए कई अभियान जिसमें उनको कई बड़ी सफलताये भी मिली। एसएसपी ने बड़े से बड़े बदमाश के खिलाफ निडर होकर कारवाई की जिससे बौखाला कर अपराधियों ने एक नेक,स्वच्छ छवि व अपने कार्य के प्रति निष्ठा रखने वाले एसएसपी को बदनाम करने की कौशिश की है। आपको बताते चले एसएसपी कृष्ण ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में गलत कार्यों को अजांम देने वाले बदमाश,पत्रकार,पुलिसकर्मीयों व कुछ अधिकारियों को जेल भेजने का कार्य किया है।

उनकी बौखलाहट का नतीजा आपके सामने है। इसी विषय को लेकर एसएसपी वैभव कृष्ण ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें एसएसपी ने बताया कि इस मामले में थाना-20 में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है व उन्होंने आईजी जोन से निवेदन किया है कि उक्त मामले की जांच जनपद गौतम बुद्ध नगर के अलावा किसी अन्य जनपद की पुलिस से कराई जाए जिससे मामले की सत्यता का पता चल सके और अपराधियों के खिलाफ उचित कारवाई की जाये। आगे उन्होंने कहा कि विगत एक साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठित अपराध और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाकर उन्हें बदनाम की कौशिश की है।

एसएसपी ने बताया है कि एक माह पूर्व उनके द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को एक अति संवेदनशील रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें एक संगठित गिरोह के बारे में अवगत कराया गया है। ये लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर और उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में एक संगठित गिरोह बनाकर ठेके दिलवाने,तबादला कराने तथा अपराधिक कृत्य कराने का गिरोह चला रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि इसी गैंग से संबंधित लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का फर्जी विडियो बनाया है।



Next Story