नोएडा

नोएडा में डबल मर्डर से हड़कंप, चाचा भतीजे को फावड़े से काट डाला, एक की मौके पर मौत दूसरे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

Shiv Kumar Mishra
7 Sep 2023 11:38 AM GMT
नोएडा में डबल मर्डर से हड़कंप, चाचा भतीजे को फावड़े से काट डाला, एक की मौके पर मौत दूसरे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम
x
Stirred by double murder in Noida, uncle killed nephew with shovel

ग्रेटर नोएडा जोन में दोहरे हत्‍याकांड की दर्दनाक घटना सामने आई है। दोनों लोगों पर बीते बुधवार बुधवार देर रात की है। दोनों पर उस वक्‍त फावडे से हमला किया गया जब गहरी नींद में सो रहे थे। पीडित परिजनों को वीरवार तड़के घटना के बारे में पता चला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरन्‍त उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित यर्थाथ अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्‍सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फारेंसिंक टीम एवं डॉग स्‍क्‍वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्‍य एकत्रित किए। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दनकौर कोतवलाी क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला ?

दनकौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बल्‍लु खेड़ा गांव में रामकुमार (52) और विक्रमादित्‍य (45) परिवार सहित रहते थे। दोनों रिश्‍ते में चाचा भतीजे थे। दोनों गांव के बाहर बने हुए अपने एक आहते में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर फावड़े से निर्मम हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडित परिजनों को वीरवार तड़के इस बारे में पता चला। घटना के की खबर आसापास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित यर्थाथ अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई। दोहरे हत्‍याकांड़ की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्‍यक साक्ष्‍य एकत्रित किए। पुलिस को मौके से खून से सना फावड़ा और चारपाई मिली है। घटनास्‍थल पर कई स्‍थानों पर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीडित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में एक पुराने विवाद का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।

रामकुमार एक महीना पूर्व ही हुए थे सेवानिवृत

पुलिस के अनुसार मृतक रामकुार रोड़वेज में बतौर चालक नौकरी करते थे। एक महीने पूर्व ही वह नौकरी से सेवानिवृत हुए थे। वह अधिकांश समय गांव के बाहर लगभग तीन बीघा में बने अपने आहते में ही बिताते थे। उनका भतीजा विक्रमादित्‍य भी उनके साथ ही यहां पर सोता था। यहां पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था जिसके चलते देखभाल के लिए दोनों का अधिंकांश समय भी यहीं पर व्‍यतीत होता था।

फिल्‍म स्‍टूडियो का निर्माण चल रहा था

पुलिस ने बताया कि रामकुमार और विक्रमादित्‍य अपने आहते में स्‍थानीय कलाकारों एवं यूटयूबरों के सीन फिल्‍माने के लिए एक छोटा सा स्‍टूडियो बना रहे थे। इसके निर्माण का काम भी चल रहा था। पुलिस ने बताया कि जल्‍द ही यहां पर लोकल फिल्‍म शूट होने वाली थी। उन्‍हें इस तरह का कुछ और भी काम मिला था।

घटना के तार जमीन विवाद और आपसी रंजिश से जुड रहे हैं

सूत्रों की माने तो जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत होता है कि यह घटना जमीनी विवाद और आपसी रंजिश से जुड़ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतकों का लगभग एक महीने पूर्व कुछ विवाद भी हुआ था।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन ने बताया

इस संबंध में ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले से जुडी हर कड़ी की छानबीन कर रही है। जमीनी विवाद और आपसी रंजिश के बारे में गहनता से पड़ताल की जा रही है। घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Next Story