नोएडा

NOIDA में रेस्टोरेंट मालिक ने खाना देने से किया मना तो मिली मौत, बदमाशों में कानून का खौफ नहीं

Shiv Kumar Mishra
3 Jan 2022 7:32 AM GMT
NOIDA में रेस्टोरेंट मालिक ने खाना देने से किया मना तो मिली मौत, बदमाशों में कानून का खौफ नहीं
x

Noida: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक दुकान मालिक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने नाइट कर्फ्यू के चलते ऑर्डर देने से इनकार कर दिया था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर लाइव किया था। हत्यारोपी वीडियो में हत्या की बात कबूल कर रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी बीच सड़क पर वीडियो बना रहे हैं। बड़ी बात यह है कि नववर्ष के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद थी। आखिर आरोपी जिस सड़क पर वीडियो बना रहे थे क्या वहां पुलिस मुस्तैद नहीं थी।

आरोपी खुलेआम बीच सड़क पर बेखौफ हत्या की बात कबूल कर वीडियो बना रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और साथ ही पुलिस ने घटना में आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद किए हैं।

Next Story