
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा के घोड़ी बछेड़ा...
नोएडा
नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गाँव में बारात में हुआ हंगामा, दर्जनों बराती हुए घायल, घोड़ी बछेड़ा प्रधान समेत 11 ग्रामीणो पर मुकदमा दर्ज
Special Coverage News
13 Dec 2019 11:55 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके के घोड़ी बछेड़ा गाँव में बारातियों में जमकर मारपीट होने की खबर मिली है. यह मारपीट बग्गी पर बैठने को लेकर विवाद में तब्दील हो गई. देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. दूल्हे की गाड़ी सहित दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई.
इस मारपीट में दर्जनों बराती घायल हो गए जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया. उसके बाद घोड़ी बछेड़ा प्रधान सहित 11 ग्रामीणो पर मुकदमा दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव का मामला है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच शादी कराई. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जाच की सुरु की गई है. इसमें दबंगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है.
Next Story




