नोएडा

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Special Coverage News
11 Nov 2019 8:32 AM IST
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
x

ग्रेटर नोएडा. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway ) पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मरने वाले में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होकर मारुति इको कार से वापस लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

हादसा साइट-5 थाना क्षेत्र की है. ईको गाड़ी में सवार लोग हरियाणा के बल्लभगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर बुलंदशहर (मीठापुर) लौट रहे थे. उसी वक्‍त ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर साइट-5 थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी गई. इस घटना में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने बताया कि रविवार पौने 9 बजे के करीब बल्लभगढ़ से आ रही ईको कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आत अन्य घायल हैं. घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में तफ्तीश की जा रही है.

Next Story