नोएडा

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

Shiv Kumar Mishra
13 Jun 2021 9:46 AM GMT
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
x

नोएडा: रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे राहत दल और पुलिस पहुंच गई है।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेन्द्र राजपूत ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित यमुना यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक 3 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बाकी 2 लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जिनको ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5 बजे औरैया से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार में कार यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 2 किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, हादसे में कार सवार पति- पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपत्ति के बेटे समेत 2 लोग घायल हैं।

कोतवाली बीटा-2 प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया औरैया के बिधूना से कार में 5 लोग सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट से करीब 2 किमी पहले पर एक खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कर जा टकराई।

दुर्घटना में प्रताप सिंह (55) और उनकी पत्नी उषा देवी (50) निवासी दिल्ली और सतपाल निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रताप का बेटा सोनू और उसका मामा संतोष गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Next Story