- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- चौथी मंजिल से गिरकर...
चौथी मंजिल से गिरकर न्यूज़ एंकर की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा : एक निजी न्यूज चैनल में एंकर राधिका कौशिक की शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। न्यूज एंकर राधिका कौशिक नोएडा सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहती थीं। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे वो अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरीं। सोसाइटी के गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वो मृत पाई गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। राधिका राजस्थान की रहने वाली थीं। वो यहां फ्लैट में अकेले रहती थीं लेकिन शुक्रवार की रात उनके ही साथी एंकर राहुल अवस्थी के भी उनके साथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने राहुल अवस्था से भी मामले में पूछताछ कर सकती है।
वारदात के वक्त उसके कमरे में जी न्यूज राजस्थान का एक मेल एंकर राहुल अवस्थी भी मौजूद था। अपार्टमेंट के गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जब मृतका के कमरे में जाकर तलाशी ली तो वहां से शराब की कई बोतलें बरामद हुईं।
शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका राधिका और राहुल अवस्थी दोनों ही नशे की हालत में थे। दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी। राहुल के अनुसार इसी बीच जब वह टॉयलेट में गया, तभी राधिका नीचे गिर गई। अब उसके साथ हादसा हुआ है या फिर उसने खुदकुशी की है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि वाक्या तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ. गार्ड से सूचना मिली. राधिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला कि वहां पर पार्टी चल रही थी। उस फ्लैट में राधिका के साथ दो और लड़कियां रहती हैं। लेकिन वे घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थी। दोनों लडकियां कॉल सेंटर में जॉब करती हैं। उनकी नाइट शिफ्ट थी।
पुलिस के मुताबिक राधिका कौशिक पिछले 4 महीने से उस फ्लैट में रह रही थी। तलाशी के दौरान उसके फ्लैट से पुलिस को कई बोतलें बरामद हुई हैं। इस संबंध में राहुल अवस्थी से पूछताछ की जा रही है। मामला खुदकुशी का है या फिर हत्या का, पुलिस इस बात की जांच कर रही है।