नोएडा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 में दो राजनीतिक पार्टी आई एक साथ, सपा ने मनोज सिंह चौहान को बनाया प्रदेश सचिव

Shiv Kumar Mishra
29 March 2024 2:51 PM GMT
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 में दो राजनीतिक पार्टी आई एक साथ, सपा ने मनोज सिंह चौहान को बनाया प्रदेश सचिव
x
Noida News, Noida Breaking News, Noida Latest News, Noida Hindi News

स्वाति चौहान

नोएडा।लोकसभा चुनाव 2024 में लोकसभा सीट गौतम बुद्ध नगर से आजाद अधिकार सेना और पथिक जनशक्ति पार्टी ने अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा है।आज़ाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म सिंह की आपसी सहमति के बाद बुधवार दिनांक 28 मार्च 2024 को आज़ाद अधिकार सेना जिला अध्यक्ष और आज़ाद अधिकार सेना पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा को पथिक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म सिंह और पार्टी सदस्यों ने फूल माला पहनाकर लोकसभा 2024 के लिए अपना समर्थन दिया और संयुक्त उम्मीद्वार घोषित किया।मीटिंग के दौरान आज़ाद अधिकार सेना और पथिक जनशक्ति पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजुद रहे।

सपा ने मनोज सिंह चौहान को बनाया प्रदेश सचिव

स्वाति चौहान

नोएडा।समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षत्रिय समाज में अपना प्रभाव रखने वाले मनोज सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सचिव पद पर मनोनीत किया है। सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। मनोज सिंह चौहान पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव, नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर किसान आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं नोएडा महानगर संगठन का आभा।पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

Next Story