
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा में दो मंजिला...
नोएडा
नोएडा में दो मंजिला इमारत गिरी, दो बच्चियों की मौत, 9 लोग जख्मी
Special Coverage News
6 Aug 2019 10:43 AM IST

x
सोमवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
उत्तर प्रदेश के एनसीआर में पड़ने वाले हिस्से में स्थित नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दुबी गांव में सोमवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी- ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि दुबली गांव निवासी ऋषि पाल का दो मंजिला मकान सोमवार देर रात अचानक ढह गया. घटना में सात वर्षीय कुमारी प्राची और नौ वर्षीय कुमारी रूबी की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तथा झाझर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था.
Next Story




