नोएडा

उमा शंकर सिंह नोएडा के नए सिटी मैजिस्ट्रेट

Shiv Kumar Mishra
3 Jan 2020 7:15 PM IST
उमा शंकर सिंह नोएडा के नए सिटी मैजिस्ट्रेट
x

नोएडा। नोएडा के सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा का तबादला भदोही जिले में एसडीएम के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह उमा शंकर सिंह नोएडा के नए सिटी मैजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

विशेष सचिव धनंजय शुक्ल ने शासनादेश जारी कर दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की जानकारी दी। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले उमा शंकर सिंह वर्तमान में कासगंज जिले में सहावर के एसडीएम हैं। वह 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।

Next Story