नोएडा

नोएडा में चाचा पर लगा बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

Special Coverage News
29 Aug 2019 4:57 PM IST
नोएडा में चाचा पर लगा बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
x

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र इलाके के सूरजपुर कस्बे में एक मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घर में अकेला पाकर 45 साल के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.

क्या है पूरा मामला

सूरजपुर थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले मजदूर की 7 साल की बेटी से पड़ोस में ही रहने वाले शख्स ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.जिस वक्त ये घटना घटी तब बच्ची की मां शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया.वहीं कमरे में बुलाने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया. जब बच्ची अपनी घर में वापस आई तो उसके कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हुए थे.आरोपी को भेजा जेल

बाद में बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई. जिसके बाद बच्ची कि मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है.

Next Story