नोएडा

UP Elections : नोएडा पहुंची कांग्रेस महासचिव सचिव प्रियंका गांधी ने सेक्टर 26 के मंदिर में की पूजा-अर्चना

Arun Mishra
31 Jan 2022 9:49 AM GMT
UP Elections : नोएडा पहुंची कांग्रेस महासचिव सचिव प्रियंका गांधी ने सेक्टर 26 के मंदिर में की पूजा-अर्चना
x
प्रियंका गांधी डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार किया

नोएडा : जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण कि बोटिंग कि तारीख नजदीक आ रही है बैसे बैसे राजनीतिक पार्टियां अपना परचम लहराने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करती है ।आज इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा में चुनाव प्रचार करने आयी है बता दें कि प्रियंका गांधी ने आकर सर्वप्रथम नोएडा के सेक्टर-26 में स्थित कालाबाडी मंदिर में पूजा अर्चना कर इम्युनिटी सेंटर में लोगो के साथ संवाद करेंगी 0और पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करेंगी.


ज्ञात है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था । बता दें कि चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक लगाने के बाद आज प्रियंका गांधी का पहला चुनावी दौरा है ।

नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा में होंगी। यह खास है कि प्रियंका गांधी का यह पहला फिजिकल कैंपेन होगा। हालांकि इससे पहले वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से जुड़ कर संवाद कर चुकी हैं।

प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार करेंगी। नोएडा में प्रियंका समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।

प्रियंका गांधी डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार किया। अपने अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत प्रियंका महिलाओं के एक ग्रुप से अलग से भी बात करेंगी।

Next Story