Archived

भाजपा का दलितों को बड़ा झटका, डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल का बदला नाम

भाजपा का दलितों को बड़ा झटका, डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल का बदला नाम
x
डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल का नाम बदला

दिल्ली से सटे नोएडा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जिला अस्पताल का नाम बदलने से नाराज एक खास वर्ग के लोगों ने सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया था.


बताया जा रहा है कि बीती रात आधा दर्जन असामाजिक तत्व जिला अस्पताल पहुंचे और बाहर लगे बोर्ड का कनेक्शन तोड़ दिया और ऊपर चढ़कर बोर्ड पर काला पेंट से पोत दिया. जब अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए.




सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल के ईएमओ की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-30 में स्थिति जिला अस्पताल का बीएसपी के शासन काल में का कायाकल्प किया गया था. उसके बाद इसका नाम बदल कर डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल कर दिया गया था. लेकिन, एक हफ्ते पहले इसका नाम बदल कर राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल कर दिया गया था जिसको लेकर दलित समाज लोग नाराज हो गए.

Next Story