नोएडा

विपिन मल्हन फिर बने नोएडा एंटरप्रिनियोर्स असोसिएशन के अध्यक्ष

Sujeet Kumar Gupta
7 Jan 2020 10:08 AM GMT
विपिन मल्हन फिर बने नोएडा एंटरप्रिनियोर्स असोसिएशन के अध्यक्ष
x
मुख्य चुनाव अधिकारी एलबी सिंह ने सभी प्रत्याशियों के विजेता होने की घोषणा की

(धीरेन्द्र अवाना)

नौएडा।नोएडा की जानी मानी संस्था नोएडा एंटरप्रिनियोर्स असोसिएशन(NEA)के अध्यक्ष की कमान एक बार फिर विपिन मल्हन को सौपी गयी।अब एक बार फिर विपिन मल्हन के नेतृत्व में संस्था आगे बढ़ेगी।आपको बता दे कि पूरा वीके सेठ पैनल निर्विरोध चुना गया है। पैनल ने 109 में से 108 पदों पर नामांकन कराया था।मतदान में 4200 में से 1304 मतदाताओं को मतदान का अधिकार था।जिसमें विपिन मल्हन को अध्यक्ष चुना गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी एलबी सिंह ने सभी प्रत्याशियों के विजेता होने की घोषणा की। आपको जानकारी देदे कि वीके सेठ पैनल चौथी बार कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हुआ है।एलबी सिंह ने बताया कि एनईए के 109 पदों में से 108 पदों के लिए ही विपिन मल्हन और वीके सेठ पैनल ने नामांकन किया।किसी भी पद पर अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। इस वजह से इस पैनल को निर्विरोध चुना गया।

एनईए के अध्यक्ष पद पर विपिन मल्हन, महासचिव पद पर वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कोहली, हरीज जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद इरशाद, मोहन सिंह, सचिव पद पर पीयूष मंगला, कमल कुमार, आलोक गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर राहुल नय्यर, कोषाध्यक्ष पद पर शरद जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर नीरू शर्मा चुनी गईं हैं। एनईए चुनाव की लगभग पुरानी कार्यकारिणी ही इस इस बार मैदान में थी।केवल संयुक्त सचिव पद पर विनीत कात्याल के स्थान पर राहुल नायर को शामिल किया गया। विनीत कात्याल को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर उतारा गया था।

पैनल के सभी पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दी। विजयी घोषित होने के बाद एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने चुनाव अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने एक बार फिर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तीनों चुनाव अधिकारियों का आभार जताया। सभी पदाधिकारियों को जीत की मुबारकबाद देते हुए अध्यक्ष ने इस जीत को एसोसिएशन के सदस्यों को समर्पित किया।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story