नोएडा

72 घंटे के अंदर नोएडा पुलिस ने लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया,हो रही भूरी भूरी प्रशंसा

Shiv Kumar Mishra
4 Dec 2022 10:38 AM GMT
72 घंटे के अंदर नोएडा पुलिस ने लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया,हो रही भूरी भूरी प्रशंसा
x

(धीरेन्द्र अवाना)

नोएडा।नोएडा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने मात्र 72 घंटे के अंदर लापता नाबालिग लड़कियों को गुजरात के गोधरा से सकुशल बरामद कर लिया। इस बड़ी कामयाबी का पूरा श्रेय गौतमबुद्ध नगर की तेजतर्रार पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को जाता है।जिन्होने जिले में आते ही महिला सुरुक्षा को प्राथमिकता से लेने व अपराधियों को जड़ से खत्म करने का वादा किया था।

आपको बता दे कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 में एक महिला ने 30 दिसंबर 2022 को मुकदमा लिखवाया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला रानी सिंह उनकी दो बेटियों (उम्र करीब 17 साल व उम्र करीब 15 साल)सहित 03 लड़कियों को बहला फुंसलाकर अपने साथ लेकर गायब हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस की 03 टीमों का गठन किया गया।अपहृत तीनों लड़कियों की तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-63, नोएडा को निर्देश जारी किया गया।

इसी क्रम में गठित टीमों ने नोएडा में सीसीटीवी फुटेज को चेक करना शुरु किया था।जिसमें पता चला कि एक महिला तीनों लड़कियों को साथ में ले जा रही है।जिस पर आस-पास के सभी रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड एवं अन्य संभावित जगहों पर चेकिंग की गई।लेकिन यहां से लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।उसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस करना शुरु किया गया।लेकिन फोन बंद होने की वजह से सफलता नही मिली।

पुलिस ने हार ना मानते हुये बार -बार लोकेशन ली तो पता चला कि लोकेशन मुंबई की आ रही है।वही जब पुलिस मुंबई पंहुची तो एक बार फिर असफलता से रुबरू होने पड़ा।लेकिन पुलिस ने एक बार फिर प्रयास किया तो लोकेशन गुजरात के गोधरा स्टेशन की थी।पुलिस ने जांच की तो तीनों लड़कियां एक माहिला के साथ जनरल बौगी में मिली। तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। परिजनों ने लड़कियों की सकुशल वापसी पर नोएडा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की व धन्यवाद दिया।पुलिस की मुस्तैदी से घटना का जल्द अनावरण करने पर जिले में जमकर पुलिस की सराहना हो रही है।

Next Story