नोएडा

दोस्तों के साथ पार्टी कर रही महिला पत्रकार फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरी, घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती

Special Coverage News
23 Aug 2019 10:22 AM IST
दोस्तों के साथ पार्टी कर रही महिला पत्रकार फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरी, घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती
x
महिला पत्रकार को घायल अवस्‍था में कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्‍टर 21 स्थित जलवायु विहार में एक 24 वर्षीय महिला पत्रकार घर की दूसरे मंजिल की बालकनी से फिसलकर घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक कोलकाता निवासी आशना भूटानी एक अखबार में बतौर संवाददाता काम करती है. गुरुवार रात को जब वह अपने दोस्‍तों के साथ अपने घर की बालकनी पर बैठी थी तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह बालकनी से नीचे गिर गई.

सेक्‍टर 20 पुलिस स्‍टेशन के सब इंस्‍पेक्‍टर पवन कुमार ने बताया कि सभी दोस्‍त बालकनी के पास बैठकर कुछ सेलिब्रेशन कर रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. हालांकि महिला पत्रकार को घायल अवस्‍था में कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

Next Story